फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले बूढ़ा नहीं बनने देगी यह दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में समय से पहले बुढ़ापे को टालने की दिशा में उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन


न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो दर्द निवारक आईब्रूफेन दवाओं की मदद से डायबिटीज व डिमेंशिया के रोगियों को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाया जा सकता है।

शोध में मिली जानकारी

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान पर चूहों पर इस दवा का प्रयोग कर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ता थॉमस वॉन लिंसकी के अनुसार, ''बुखार और दर्द के दौरान होने वाली जलन लंबे समय तक चलने वाले डायबिटीज, डिमेंशिया और गठिया जैसे रोगों में भी होती है। इस दवा की मदद से इसके असर को कम किया जा सकता है।''

उनका कहना है कि डायबिटीज और लंबे समय तक चलने वाले कई रोगों में मरीजों के बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं, वजन घटता है या त्वचा ढीली हो जाती है।
विज्ञापन

क्यों है फायदेमंद

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि आईब्रूफेन पेनकिलर की मदद से कोशिकाओं को सुप्तावस्था में जाने से रोका जा सकता है जिससे समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं।

हालांकि शोधकर्तां ने यह भी माना है कि अगर इसका सेवन सेहतमंद लोग जवां त्वचा के लिए करेंगे तो इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें