फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की लंबाई बढ़ाएगी यह आदत

Sun, 04 Aug 2013 07:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी लंबाई के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं करते हैं लेकिन अगर आप अपने बच्चे को सफाई की आदत शुरू से डाल रहे हैं तो उनकी लंबाई अच्छी होगी। हाल में एक शोध में माना गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की लंबाई आधा सेंटीमीटर तक बढ़ जाती है अगर उन्हें साबुन से हाथ धोने की आदत डलवाई जाए।
विज्ञापन


लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे अगर सफाई का ध्यान रखें तो उनकी लंबाई आधा सेंटीमीटर बढ़ जाती है जबकि सफाई न रखने से बच्चे जल्द संक्रमण का शिकार होते हैं और उनके शरीर के पोषक तत्वों का नुकसान अधिक होता है।

शोध के दौरान यह भी पाया गया कि दुनिया भर के करीब 16.5 करोड़ बच्चों को साफ-सफाई से रहने पर उनका शारीरिक व मानसिक विकास 15 प्रतिशत अधिक तेजी से होता है।
विज्ञापन


शोध के दौरान बांग्लादेश, इथोपिया, चिली और नेपाल जैसे देशों के 14 मामलों का अध्ययन किया गया जिसमें 9000 बच्चों का परीक्षण किया गया है। शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि समान आय व जीवन स्तर वाले देशों के बच्चों के स्वास्थ्य में अंतर दिखा। पानी, सव्च्छता और पोषण के आधार पर बच्चों की लंबाई में विविधता पाई गई।

शोधकर्ता डॉ. एलेन डैंगर ने इस बारे में बताया, 'स्वच्छ पानी, सफाई और शौच से संबंधित अच्छी आदतों का बच्चों के विकास से गहरा संबंध है। यह अपनेआप में नया शोध है जिसमें इनका संबंध बच्चों की लंबाई से पाया गया, थोड़ा सा ही सही लेकिन महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें