त्वचा से संबंधित समस्याएं भी तो होती हैं। खैर, बालों और त्वचा को गर्मी से बचाने के भी हमारे पास उपाय हैं। इन दिनों चेहरे के कालेपन और पसीने से उभर आए दानों की वजह से चेहरे को साफ और कोमल बनाए रखने की चुनौती होती है। लेकिन कुछ फेस मास्क इस समस्या से निजात दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नहाने के पानी में संतरे या नींबू का छिलका, गुलाबजल या नीम की पत्तियों को मिला लेंगे। पसीने की बदबू से राहत पाने और खुद को तरोताजा रखने के लिए यह बढि़या उपाय है। नहाने का यह तरीका फोड़े-फुंसियों के लिए भी लाभदायक है। नीम और पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके भी नहाया जा सकता है। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
इन दिनों पसीने की दुर्गंध की समस्या ज्यादा सताती है, तो ऐसे में ‘डियो बाथ’ ठीक रहेगा। एक बाल्टी पानी में एक चम्मच नमक और डियो मिलाकर नहाने से ताजगी का एहसास होता है और शरीर से दुर्गंध नहीं आती।