फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें इस आसान तरीके से सूजी का हलवा बनाना

Mon, 11 Mar 2019 06:55 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
suji ka halwa - फोटो : social media
विज्ञापन
जब बात हलवा बनाने की होती है तो सबसे पहले सबके जुंबा पर सूजी का हलवा आता है। सूजी के हलवे की सबसे खास बात यह है की इसे बहुत आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सूजी का हलवा आप कम समय में बहुत आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं सूजी का हलवा बनाने का सबसे आसान तरीका...
विज्ञापन


2 कप सूजी
1 कप घी
आवश्यकतानुसार पानी
2 कप चीनी
1/2 बड़ा चम्मच पिसी हुई हरी इलायची


सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप कम आंच पर घी गर्म करके डालें। उसके बाद इसमें सूजी को डालकर ब्राउन होने तक भूनें। जब सूजी का रंग ब्राउन नजर आने लगे तो एक तरफ आंच पर पैन में पानी उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें स्वाद अनुसार चीनी डालकर मिलाएं। जब चीनी अच्छे से धूल जाए तो उसमें भूने हुए सूजी को डाल दें। अब सूजी हल्के हाथों से चलाते रहे। करीब दो मिनट तक चलाने के बाद इसमें हरी इलायची ऊपर से डाले। अब गैस बंद कर दें। आपका सूजी का हल्वा तैयार है। गर्मा-गर्म सूजी का हल्वा सर्व करें...
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें