गेंहू के आटे से लेकर चने के आटे यानी बेसन का हलवा तो आप ने कभी ना कभी खाया ही होगा। वहीं सूजी का हलवा तो सबसे सामान्य है। लेकिन कभी आपने चावल के आटे का हलवा बनाकर खाया है। इसका स्वाद भी लाजवाब होता है और बहुत सारे लोगों को पसंद आता है। तो एक बार आप भी इसे ट्राई करें। इसका स्वाद जरूर जुबां पर रह जाएगा। वहीं इसे बनाने की रेसिपी भी बेहद आसान है।
चावल के आटे का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
चावल का आटा
शुगर
पानी
इलाइची पाउडर
खोया भुना हुआ
ड्राई फ्रूट्स
देसी घी
बनाने की विधि
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ा लें और उसमें एक कटोरी देसी घी डालें। घी के पिघलने के बाद कढ़ाई में चावल के आटे को डाल दें। आपने चावल के आटे को पांच मिनट तक अच्छी तरह से भून लेना है। जब आटा भुन जाए तो इसमें चीनी डाल दें। इसको आपने अच्छी तरह से चलाते रहना है। ड्राई होने पर इसमें गर्म पानी मिला दें। इसके बाद आपने भुना हुआ खोया और इलाइची पाउडर इसमें डाल देना है। दो से तीन मिनट बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें। इन आसान तीन स्टेप्स में आपका चावल के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।