फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनाएं कराची हलवा, जीत लें मेहमानों का दिल

Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
karachi halwa - फोटो : instagram
विज्ञापन

कराची हलवे को बॉम्बे हलवा भी कहा जाता है। दिखने में यह हलवा कम बर्फी ज्यादा लगता है। आज तक आपने बाजार से खरीद कर तो बहुत बार इसे खाया होगा, लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। इस हलवे को बनाने में ज्यादा सामग्रियों की जरूरत होती है, लेकिन एक बार आप इसे ट्राई करेंगी तो बार-बार इसे बनाएंगी। आइए जानते हैं कराची हलवा बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

corn flour - फोटो : pixabay
कराची हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-कार्न फ्लोर- 1 कप
-चीनी- 2 कप
-काजू- आधा कप
-पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
-टाटरी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
-छोटी इलाइची- 4-5 नग
-घी- 1/2 कप
-खाने वाला रंग- 2 चुटकी
विज्ञापन

karachi halwa - फोटो : instagram
कराची हलवा बनाने की विधि
-कराची हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कार्न फ्लोर में पानी डालकर अच्छी तरह से घोल लें। अब आप एक साइड काजू और पिस्ता को बारीक काट लें और इलाइची को छीलकर पीस लें।
-अब एक पैन में चीनी और तीन चार कप पानी डालकर गर्म होने दें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो चाश्नी में कार्न फ्लोर का घोल डालें। धीमी आंच पर इसे पकने दें। ध्यान रखें घोल को चलाते रहें। 
-दस से पंद्रह मिनट बाद हलवा गाढ़ा और ट्रांस्पैरेंट हो जाएगा।
-अब हलवे में घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें टाटरी डालें। अब थोड़ा सा घी डालें। हलवे को चलाते रहे जब तक इसमें घी अच्छे से मिक्स न हो जाएं।
-अब एक कटोरी में एक चम्मच कलर का घोल बना लें और इसे हलवे में मिला दें। इसके साथ ही काजू और इलायची मिलाएं। हलवा तब तक चलाते रहे जब तक ये जमने जैसा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें।
-अब एक ट्रे में घी लगाकर सतह को चिकना कर लें। हलवे को ट्रे में फैला लें। इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालें।
-कराची हलवा बनकर तैयार है। इसे आप अपने मनचाहे आकार में काट कर एयर टाइट डब्बे में रख लें। ये लगभग 15 दिन तक आराम से स्टोर की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें