फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Recipe 2021: त्योहार पर करें मुंह मीठा, बनाएं आलू की जलेबी

Sun, 28 Mar 2021 09:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जलेबी मिठाई - फोटो : Social media
विज्ञापन
होली के मौके पर अगर घरवालों और मेहमानों का मुंह मीठा करना है तो केवल गुझिया से काम नहीं चलेगा। इस बार ट्राई करें आलू की जलेबी। जिसका स्वाद लाजवाब होने के साथ ही टेस्टी भी है। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की विधि।
विज्ञापन


आलू जलेबी बनाने के लिए सामग्री
आलू-तीन से चार
दही-एक कप
अरारोट-एक कप
चीनी-एक कप
केसर-छोटा चम्मच
इलायची-एक से दो छोटा चम्मच
गुलाबजल-एक बड़ा चम्मच
घी-तलने के लिए

आलू जलेबी बनाने की विधि
आलू जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले केसर को गुलाब जल में मिक्स कर लें। चीनी की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें केसर व इलायची मिलाकर अलग रख लें। उबले हुए आलू छीलकर उन्हें मैश कर लें। इसमें दही व अरारोट मिलाकर एक सार करें। जलेबी के घोल की तरह घोल तैयार कर लें। अब इसकी गर्म घी में जलेबियां तल लें। इसके बाद इन्हें चाशनी में पांच से सात मिनट तक डुबोकर रखें फिर प्लेट में निकालें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें