फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Recipe 2021: खोवा नहीं चॉकलेट गुझिया से करें त्योहार पर मुंह मीठा

Tue, 23 Mar 2021 09:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chocolate gujiya
विज्ञापन

होली का त्योहार आते ही गुझिया की तैयारी हर घर में होने लगती है। लेकिन अगर आप इस होली खोवे की गुझिया में कोई नया स्वाद चाहते हैं तो बनाएं चॉकलेट गुझिया। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों हर किसी को पसंद आएगा। तो चलिए जानें चॉकलेट गुझिया बनाने की रेसिपी।

विज्ञापन


चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए सामग्री:
एक कप मैदा
दो कप मावा
डेढ़ कप चीनी
आधा टेबल स्पून इलायची पाउडर
सौ ग्राम चॉकलेट चिप्स
घी
पानी
फ्रेश क्रीम
फाइन चॉकलेट

चॉकलेट गुजिया बनाने का तरीका:
सबसे पहले मैदे में घी और पानी मिलाकर इसे गूंथ लें और इसे थोड़ी देर के लिए रख दें। इस बात का खास ख्याल रखें कि मैदा ज्यादा नर्म ना गूंथा हों। अब स्टफिंग की तैयारी करेंगे। धीमी आंच पर एक पैन गर्म करें। पैन गर्म होने पर इसमें मावा डालें और ब्राउन होने तक भूनें। मावा के ब्राउन हो जाने पर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और थोड़ी देर तक फ्राई करें। अब इस मिक्सचर को ठंडा होने दें। अब इसमें चॉकलेट चिप्स अच्छे से मिला लें।
अब मैदे से पूरियां बेलें। पूरियों में तैयार किया हुआ मिक्सचर भरें और गुझिये का आकार देते हुए फोल्ड करें। आपको अगर इसे फोल्ड करने में दिक्कत हो रही है तो इसे सांचे की मदद से आकार दे सकते हैं।
विज्ञापन

अब गुझिया को फ्राई करने के लिए गैस में तेज आंच पर एक कढ़ाई में घी गर्म करें। घी के गर्म होने पर इसमें गुजिया डालें और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। आपकी चॉकलेट गुजिया बनकर तैयार है। अब इसे आप चॉकलेट और क्रीम से सजाकर सर्व करें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें