जानकर आपको ताज्जुब होगा लेकिन एचआईवी संक्रमण का एक ऐसा मामला पता चला है जिसमें महज पार्लर में मैनीक्योर कराने पर 22 साल की युवती को एचआईवी संक्रमण हो गया।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की मानें तो एचआईवी संक्रमण का यह अनोखा मामला सामने आया है जिसमें महिला ने अपनी एचआईवी संक्रमित बहन के साथ मैनीक्योर करवाया और एक ही उपकरण सांझा करने से उसे भी यह संक्रमण हो गया।
एड्स रिसर्च एंड ह्यूमन रेट्रोवायरस जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो इस मामले के बाद अब एचआईवी संक्रमण के नए माध्यम की जानकारी मिली है।
इस महिला की खून जांच से पता चला कि उसमें यह वायरस दस सालों से है जबकि उसको यह बात उसकी बहन के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद पता चली है।
हालांकि इस बारे में डॉक्टरों की अलग राय है और वे इसे एक अपवाद के रूप में मान रहे हैं। डॉ. ब्रेन फोले के अनुसार, ''इस मामले को अपवाद के तौर पर देख सकते हैं। इसके आधार पर यह कहना मुश्किल होगा कि सि तरह से भी संक्रमण फैल सकता है। इस तरह से संक्रमण का रिस्क बहुत कम है।''