अगर आप रेस्तरां में खाने के शौकीन हैं और हर वीकेंड बाहर खाते हैं तो आपकी छोटी सी चूक मोटापा बढ़ाने की बड़ी वजह हो सकती है।
हाल में हुए शोध की मानें तो रेस्तरां में मिलने वाले मेन्यू में जिन व्यंजनों को उनकी विशेषता के रूप में तवज्जो दिया जाता है, वे दरअसल अधिक फैट्स से भरी होती हैं।
अधिक बाहर खाते हैं तो पढ़ें यह शोध
यूनिवर्सिटी ऑफ कार्नेल के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में रेस्तरां में अधिक खाने वाले लोगों में मोटापा बढ़ने की वजह पर अध्ययन किया है।
उन्होंने माना कि आमतौर पर हम रेस्तां में अधिक फैटी चीजें खाते हैं। इसकी वजह यह नहीं है कि हमारी इच्छाशक्ति कमजोर है बल्कि मेन्यू में चीजों को इस तरह से प्रदर्शित किया जाता है कि वे हमें अधिक आकर्षक लगती हैं।
उन्होंने यह भी माना कि मेन्यू में अधिक आकर्षक लगने वले ज्यादातर व्यंजन मटापा बढ़ाते हैं।
बहकावे में न आएं
रेस्तरां की मार्केटिंग प्रणाली को ध्यान में रखते हुए शोधकर्ताओं ने मेन्यू में व्यंजनों के ब्यौरे का हमारे दिमाग से संबंध खोजा है।
उनके अनुसार, मेन्यू में व्यंजनों के दिलचस्प नाम इसलिए दिए जाते हैं कि खाने वाला आकर्षित हो और व्यंजनों में डाली गई सामग्रियों से जुड़ा ब्यौरा इसलिए होता है कि वह आश्वस्त हो सके।
अब अगर आप अक्सर रेस्तरां में खाते हैं तो मेन्यू पढ़ते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें।