Chana -Dahi Roti Recipe: आजकल लोग हेल्दी खाने की तरफ बढ़ना चाहते हैं लेकिन स्वाद से परहेज नहीं करना चाहते। ऐसे में कुछ ऐसे विकल्प आप अपना सकते हैं, जिसमें स्वादिष्ट खाना आपको सेहत भी दे। भारतीय घऱों में रोटी भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे लोग दोपहर में लंच या रात के डिनर में लेते हैं। ऐसे में आप रोटी को ही हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
ये रेसिपाी उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो वजन घटाना चाहते हैं और पाचन बेहतर रखना चाहते हैं। इस हेल्दी रोटी को बनाने के लिए आपको रागी और ज्वार नहीं चाहिए, बल्कि अपनी साधारण गेंहू के आटे की रोटी को ही हेल्दी बना सकते हैं।
आपकी रसोई में रखी दो-तीन चीजें कमाल कर सकती हैं। आपको चाहिए रोस्टेड चना, दही और पनीर। ये सूपरफूड्स पोषण से भरपूर होते हैं और जब इन्हें मिलाकर रोटियां बनाई जाती हैं, तो यह एक हेल्दी, हाई प्रोटीन और गट फ्रेंडली भोजन बन जाता है।
चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है, जबकि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पनीर हेल्दी फैट और विटामिन का अच्छा श्त्रोत है। इन तीनों का संयोजन न केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि बार-बार भूख लगने की समस्या को भी कम करता है।
यही कारण है कि फिटनेस एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स वजन घटाने वाली डाइट में चना. पनीर और दही से बनी रोटियों को शामिल करने की सलाह देते हैं।सबसे अच्छी बात यह है कि यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से घर पर तैयार की जा सकती है और साधारण रोटी से ज्यादा नरम बनती हैं। अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो जानिए चना, पनीर और दही की रोटियां कैसे बनती हैं और ये शरीर को कौन-कौन से फायदे पहुंचाती हैं।