फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली चाय पीकर रखिए दिल दुरुस्त

Fri, 11 Jan 2013 05:01 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नए शोध के मुताबिक काली चाय में प्रचुरता से पाया जाने वाला एक प्रकार का फलेवनॉयड, क्वर्सटीन, धमनियों को ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान से बचाता है और हृदयवाहिका से संबंधित रोगों की संभावना घटाता है।
विज्ञापन


फ्लेवनॉयड पौधों में पाए जाने वाले साधारण वर्णक यौगिक होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है विटामिन सी के असर को बढ़ाता है और रक्तवाहिकाओं के आसपास संयोजी ऊतकों की रक्षा करता है।

युनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के स्कूल ऑफ मेडिसिन के रिसर्च फेलो नेतेली वार्ड और फार्मेकोलॉजी के प्रोफेसोरियल फेला, केविन क्राफ्ट ने चूहों पर किए गए एक प्रयोग के आधार पर कहा कि हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि क्वर्सटीन, वाहिकाओं को ऑक्सीडेंट से होने वाले नुकसान से बचाने में सक्षम है।
विज्ञापन


शोध पत्रिका बायोकेमिकल फार्मेकोलाजी के मुताबिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस बात के प्रमाण हैं कि खाद्य फ्लेवनॉयड्स उच्च रक्तचाप को कम कर सकता है और अथेरोस्क्लेरोसिस के विकास को कम कर सकता है।

विश्वविद्यालय के बयान के मुताबिक वार्ड और क्राफ्ट ने कहा कि भविष्य में हृदय रक्त वाहिकाओं पर फ्लेवनॉयड के असर से संबंधित अध्ययनों में अलग-अलग तरह के फ्लेवनॉयड और फ्लेवनॉयड के खाद्य स्त्रतों के उपयोग पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें