फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बना सकते हैं हेल्दी माउथ फ्रेशनर्स

Fri, 11 Jan 2013 10:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसों की दुर्गंध हो या भोजन पचाने में मदद, भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर खाने के फायदे ही फायदे हैं। और अगर आप फ्रेशनर घर पर ही बनाएं तो बाजार के प्रिजेरवेटिव्स से भी बचेंगे और माउथ फ्रेशनर हेल्दी भी होगा।
विज्ञापन


अदरक का चटपटा माउथफ्रेशनर
अदरक के वैसे तो बहुतेरे फायदे हैं लेकिन सांसों की दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए इसका अरोमा इसे बेहतरीन माउथफ्रेशनर बनाता है। आप अदरक को साफ करके बारीक टुकड़ें में काट लें या कस लें। एक ट्रे पर फैलाकर इसपर नमक व काली मिर्च पाडर छिड़क लें और कम से कम चार-पांच दिनों तक उसे सुखाएं। फिर इसे एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर रखें और रोज भोजन के बाद थोड़ा सा माउथ फ्रेशनर लें। ठंड के दिनों में यह बहुत फायदेमंद है।

पुदीने के पत्ते
पुदानी एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है। आप भोजन के बाद इसके पत्ते माउथ फ्रेशनर के रूप में चबा सकते हैं। आप चाहें तो पुदीने के पत्तों को सुखाकर क्रश कर लें और नमक मिलाकर एयर टाइट डिब्बे में भर लें।
विज्ञापन


सौंफ व खड़े धनिये का माउथफ्रेशनर
सौंफ न सिर्फ सांसों की बदबू को दूर करता है बल्कि मुंह के संक्रमण को भी खत्म करता है।  इसे बनाने के लिए एक कप सौंफ, एक कप खड़ा धनिया, आधा कप तिल व आधा कप इलायची दाने को मिलाकर एक पैन में रोस्ट करें। तब तक रोस्ट करें जब तक इनका रंग थोड़ा बदल न जाए। फिर इन्हें एक शीशे के जार में भरें। चाहें तो इनमें थोड़ी शक्कर मिला सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें