फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन्स डे पर रोमांस बढ़ाएंगे ये सेहतमंद उपहार

Wed, 13 Feb 2013 10:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन्स डे को रोमांटिक बनाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते, शानदार डेट प्लान करते हैं, कैंडल लाइट डिनर करते हैं, अपने साथी को कोई अच्छा सा तोहफा देते हैं और न जाने क्या-क्या। लेकिन अगर आप अपने साथी को वाकई कुछ खास तोहफा देकर इस दिन अपने प्यार भरे रिश्ते में रोमांस घोलना चाहते हैं तो आप उन्हें कुछ खास उपहार दें।
विज्ञापन


डॉर्क चॉकलेट्स
वैलेंटाइन्स डे पर चॉकलेट्स का गिफ्ट तो हर दिल को भाता है पर हमारी गुजारिश हैं कि आप अपने साथी के लिए सिर्फ डार्क चॉकलेट्स ही चुनें। इनमें फेनायलथायमाइन नामक रसायन बोता है जो मस्तिष्क में तब बनता है जब लोग प्यार की अवस्था में होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और लंबे समय तक जवां दिखने में मददगार होते हैं।

चॉकलेट में डिप स्ट्रॉबेरी
रोमन सभ्यता में स्ट्रॉबेरी प्यार की देवी- वीनस को चढ़ाया जाता था। रोमन सभ्यता में इसे कामेच्छा बढ़ाने वाला फल माना गया है। चॉकलेट सिरप में डिप स्ट्रॉबेरी का उपहार न सिर्फ इस दिन आपके रिश्ते की मिठास को बढ़ाएगी बल्कि इस फल में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी आपको तरोताजा रखने और मूड को खुशनुमा रखेंगे।
विज्ञापन


बादाम का गिफ्ट बॉक्स
बादाम के बहुतेरे फायदों में से एक फायदा यह भी है कि यह महिलाओं में कामेच्छा व फर्टिलिटी बढ़ाने में बहुत मददगार है। अंग्रेजी साहित्य में प्रेमिका की तारीफ के लिए उसकी बादामी आंखों की तारीफ तो आपने सुनी ही होगी। तो क्यों न इस वैलेंटाइन्स डे पर आप भी बादाम के बॉक्स के साथ अपनी प्रेमिका की आंखों की तारीफ करें।

वैलेंटाइन्स डे स्पेशल फ्रूट बास्केट
वैलेंटाइन्स डे पर रोमांस व सेक्स की इच्छा बढ़ाने वाले कुछ खास फलों की फ्रूट बास्केट तैयार करें और प्यार का इजहार इस तोहफे के साथ करें। इस बास्केट में केला, स्ट्रॉबेरी, अनार, आड़ू और ड्राइ फ्रूट्स को शामिल करें। केले में ब्रोमेलाइन नामक एन्जाइम होता है जो पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाता है।

अनार के दानों का इस्तेमाल चीनी चिकित्सा में फर्टिलिटी व कामेच्छा बढ़ाने के लिए किया जाता है और आड़ू में कामेच्छा बढ़ाने वाले जरूरी तत्व पाए जाते हैं। स्ट्रॉबेरी के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं और इंस्टैंट एनर्जी के लिए किशमिश, अंजीर, बादाम व नट्स से बास्केट को सजाएं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें