फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद और सेहत, दोनों का मजा देती हैं ये पांच डाइट

Fri, 07 Jun 2013 04:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेमा हॉल में आप फिल्म देखते हुए कोल्ड ड्रिंक और पॉप कॉर्न का कॉम्बो पैक खरीदते हैं। स्वाद में तो ये पैक हिट है लेकिन सेहत की गारंटी बिलकुल नहीं। लेकिन अगर घर की बात की जाए तो डाइट के कुछ ऐसे भी कॉम्बो पैक हैं जो स्वाद तो बढ़ाते ही हैं और सेहत भी बरकरार रखते हैं।
विज्ञापन


न्यूट्रिशन एक्सपर्ट गीतू अमरनानी बताती हैं कि एक बार के भोजन या नाश्ते के दौरान अगर आप केवल एक तरह की डाइट के बजाय दो डाइट को एक साथ लें तो पेट के एन्जाइम्स तेजी से पोषक तत्वों को पचाते हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स को अधिक प्रभावी बनाते हैं और आपको हमेशा फिट रखते हैं।

आइए जानें ऐसे ही पांच हेल्दी डाइट कॉम्बो के बारे में जिनकी जोड़ी आपको हमेशा फिट रखेगी और सेहत से संबंधित कई समस्याओं से दूर रखेगी।

1. नींबू +  ग्रीन टी
ग्रीन टी में नींबू डालकर पीने से न सिर्फ चाय का स्वाद बढ़ जाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी दोगुनी फायदेमंद है। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जबकि नींबू में विटामिन सी। ये दोनों मिलकर न सिर्फ शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालते हैं बल्कि शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


2. अंडा + लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च में कैरोटेनॉयड्स है जो अंडे के फैट्स को पचाने में मददगार है। अंडे के पीले भाग में फैट्स है जबकि इसके सफेद भाग में अच्छी मात्रा में प्रोटीन है। यानी अगर अंडे पर लाल शिमला मिर्च मिलाकर खाते हैं तो इसके फैट्स से भी बचेंगे और कंप्लीट फूड भी लेंगे।

3. सैंडविच + पालक
सैंडविच अगर चीज़ के साथ हो तो फायदेमंद भले ही न हो लेकिन अगर यह पालक के साथ हो तो यह यकीनन फायदेमंद है। पालक और सैंडविच का मेल शरीर को अच्छी मात्रा में आयरन, विटामिन ए और फाइबर होते हैं।

4. करौंदा + पानी
यूरीनरी ट्रैक के लिए करौंदा बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन यूरिन के संक्रमण से दूर रखता है और प्रोस्टेट कैंसर से बचने में मदद करता है। वहीं पानी किडनी के लिए फायदेमंद है। ऐसे में करौंदे को पानी के साथ मिलाकर जूस के रूप में पीने से डबल फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


5. छोले + सालसा
छोले में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं जबकि सालसा में विटामिन सी अच्छी मात्रा में है। यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद डाइट है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें