सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न का विकल्प हो या फिर मैकडॉनल्ड्स में छोटी सी ट्रीट, फास्टफूड के दौर में फ्रेंच फ्राइज न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी भाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस फ्रेंच फ्राइज को आलू की स्लाइस समझकर खाते हैं उसमें कितने पोषक तत्व हैं?
कैलोरी और फैट्स
फ्रेंच फ्राइज में सबसे अधिक मात्रा में कैलोरी और फैट्स हैं। इसके एक मीडियम पैकेट में आपको करीप 400 कैलोरी मिलेगी जो आमतौर पर पूरे दिन की डाइट का 26 प्रतिशत कैलोरी का हिस्सा होती है।
इसमें कार्बोहाइड्रेट और फैट्स का हिस्सा सबसे अधिक है, जो वजन बढ़ाने के लिए काफी है।
सोडियम
भले ही फ्रेंच फ्राइज के पैक पर आपने भले ही ध्यान न दिया हो पर इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। एक मीडियम पैकेट में कम से कम 12 प्रतिशत सोडियम पाया जाता है। इसमें मौजूद नमक से दिल के रोगों और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ सकता है।
विटामिन्स और मिनिरल्स
फ्रेंच फ्राइज में किसी तरह के विटामिन्स या मिनिरल्स नहीं होते हैं। अगर आपको विटामिन और मिनिरल्स वाले पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता लेना है तो आप इनकी जगह सलाद, फल जैसे दूसरे विकल्पों पर गौर कर सकते हैं।