फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी डाइट विकल्प की तलाश में हैं तो शाम के स्नैक्स में खाएं नारियल के चिप्स, ये रही बनाने की विधि

Tue, 02 Mar 2021 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नारियल तेल
विज्ञापन

ज्यादातर लोग सेहत के प्रति जागरुक हो गए हैं और तली भुनी चीजों से परहेज करते हैं। वहीं कुछ अपनी डाइट को लेकर सजग रहते हैं। ऐसे में भूख को शांत रखने के लिए जरूरी है कुछ ऐसा खाया जाए जो सेहत मंद लो फैट के साथ पेट को भरने में मदद करे। अगर शाम के स्नैक्स में आप नहीं समझ पा रहें कि क्या खाएं तो नारियल के चिप्स बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

ये चिप्स आलू के चिप्स जितना स्वादिष्ट और उससे कई गुना ज्यादा सेहतमंद है। इसे बनाने के लिए बस थोड़ा मसाले और चिली फ्लेक्स का उपयोग कर लीजिए। फिर देखिए कैसे ये स्वाद और सेहत के मामले में नंबर वन बन जाता है। जाने कैसे बनाएं नारियल के चिप्स।

दो कच्चा नारियल, दो चम्मच शहद, आधा चम्मच दालचीना का पाउडर, आधा चम्मच पिसी हल्दी, एक चौथाई कप पानी, थोड़ा सा नारियल का तेल, चिली फ्लैक्स

विज्ञापन

नारियल के चिप्स बनाने की विधि

नारियल के भूरे वाले हिस्से को छीलकर अलग कर लें। फिर सब्जी छीलने वाले पीलर से इसके पतले लच्छे तैयार कर लें। अब ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट कर लें। एक कटोरी में शहद, गर्म पानी और नारियल के लच्छे डालें। फिर इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। शहद और नारियल के तेल में लिपटे इन लच्छों को बेकिंग ट्रे पर फैला लें। फिर प्रीहीट ओवन में रख दें। 10 से 15 मिनट में ये सुनहरे और कुरकुरे हो जाएंगे। इन्हें निकाल कर रख लें। आप चाहें तो इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में तीन महीने के लिए स्टोर कर सकती हैं। बस जब खाना हो तो इसके ऊपर चिली फ्लैक्स, दालचीनी का पाउडर इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें