फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलकंद के 5 फायदे गर्मियों में फिट रखेंगे आपको

Fri, 31 May 2013 05:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन के बाद गुलंकद एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर तो है ही, साथ ही सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है। न्यूट्रिशनिस्ट और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. गीतू अमरनानी से जानिए गुलकंद के ऐसे पांच फायदों के बारे में जिन्हें जानने के बाद आप गर्मियों में इसका सेवन जरूर करेंगे।
विज्ञापन


गर्मियों में ठंडक पाएं
गुलाब से बने गुलकंद में गुलाब का अर्क होता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और तरोताजा रखता है। यह पेट को भी ठंडक पहुंचाता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
गुलकंद में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और थकान दूर करते हैं।

त्वचा को तरोताजा रखता है
आपकी त्वचा के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण हैं जो त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं और त्वचा हाइड्रेट रहती है।

विटामिन से भरपूर
गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद
भोजन के बाद गुलकंद का सेवन भोजन को पचाने के लिए फायदेमंद है और इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

अगर आप डायबिटिक हैं तो बाजार में गुलकंद के बजाय घर पर ही गुलाब की पत्तियों से गुलकंद बनाएं जिसमें शक्कर न हो। सादा गुलकंद सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है और डायबिटीज में इससे कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें