फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन संबंध से लेकर तनाव तक, जानें सिरदर्द की वजहें और इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं? पेनकिलर खाने के बाद भी सिरदर्द से राहत महसूस नहीं होती? अगर ऐसा है तो आपके लिए सिरदर्द की असल वजह को पहचानकर उसका इलाज वाकई जरूरी है।
विज्ञापन


हर 20 में से एक व्यक्ति को सिरदर्द की समस्या अधिक होती है। इसकी वजह न केवल माइग्रेन या साइनसाइटिस जैसे रोग हो सकते हैं बल्कि आपकी दिनचर्या से जुड़े कई पहलू हो सकते हैं।

डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के आधार पर विस्तार से जानिए सिरदर्द की चौंकाने वाली वजहें और इसके उपचार के बारे में।

आंखों के कारण सिर में दर्द

कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार देर तक काम करने से आपकी आंखों पर तनाव बढ़ सकता है जिससे आपको सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है।

इस दौरान सिर के मध्य भाग और आंखों में अधिक दर्द होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आंथों पर अधिक तनाव के कारण आंखों की मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। खासतौर पर आंखों में रक्त का संचार करने वाली ऑप्टिक नर्व पर अधिक दबाव पड़ता है।

अगर यह लंबे समय तक होता है तो समझ लें कि आपको चश्मे की जरूरत है और एक बार टेस्ट जरूर करवा लें।

इससे बचाव के लिए 20:20:20 का नियम कामयाब है। यानी 20 मिनट तक कंप्यूटर पर काम करने के बाद 20 सेकंड तक 20 मीटर की दूरी पर स्थित किसी चीज पर फोकस करें।

यौन संबंध के कारण सिरदर्द

जानकर अचरज होगा लेकिन एक प्रतिशत लोगों को यौन संबंध बनाते वक्त या इसके बाद सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को ऑर्गेज्मिक सेफेलजिया भी कहते हैं। अधिकतर मामलों में यह आर्गेज्म की स्थिति के दौरान सिर में तेज दर्द होता है।

यह दर्द एक मिन भी रह सकता है और कई घंटे तक भी हो सकता है। इस दौरान सिर पर गेंद लगने पर होने वाले दर्द जैसा दर्द होता है।

इसका उपचार इसलिए भी जरूरी है कि इसमें बरती गई लापरवाही आगे चलकर स्ट्रोक का कारण हो सकती है। इसे माइग्रेन का एक प्रकार भी कह सकते हैं।

बिना स्टेरॉयड वाली पेनकिलर दवाओं से इस दर्द को कम किया जा सकता है लेकिन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही दवाएं लें।

तनाव से सिरदर्द

बहुत तनाव भरी दिनचर्या आपके लिए सिरदर्द का सबब हो सकती है। इस दौरान सिर में दर्द के साथ जकड़न जैसा एहसास होता है, कई बार यह दर्द गर्दन तक भी पहुंच जाता है। अमूमन यह दर्द केवल कुछ घंटों के लिए ही होता है।

न्यूरोलॉजिस्ट व ब्रि‌टिश एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. फैय्याद अहमद ने डेली मेल को बताया हममे से अधिकतर लोगों को तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या होती है। यहां तक कि 95 प्रतिशत सामान्य सिरदर्द के मामले इससे ही संबंधित हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इसके उपचार के लिए दवा के बजाय मसाज व गर्म पानी से नहाना अधिक फायदेमंद है।
विज्ञापन

पेनकिलर दवाओं से सिरदर्द

यकीनन पेनकिलर दवाओं का सेवन दर्द दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इनका बहुत अधिक सेवन भी सिरदर्द दे सकता है।

कई बार दो-तीन दिन लगातार पेनकिलर लेने के बाद भी सिर में हल्का दर्द बना ही रहता है। कई बार तो हर हप्ते इस तरह का दर्द होता है। पेनकिलर दवाओं के कारण यह दर्द हो सकता है।

लंदन के किंग्स कॉलेज के डॉ. डॉसन के अनुसार, ''अगर आपको सिरदर्द अधिक होता है और इसके लिए उपचार के बजाय आप पेनकिलर का सहारा अधिक लेते हैं तो दवाओं के साइड इफेक्ट के तौर पर आपका सिरदर्द बना ही रहता है। ''

उपचार के लिए सबसे पहला तरीका यह है कि आप पेनकिलर दवाएं लेना छोड़ दें। तीन से चार हफ्तों में आपको पेनकिलर के ब‌िना रहने की आदत हो जाएगी जिससे दर्द की वजह अपनेआप खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें