फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ग्रीन चाय की प्याली हो...

Tue, 05 Mar 2013 01:36 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले अमेरिका के डॉक्टरों ने स्किन कैंसर से बचाव के लिए एक अचूक दवा का खुलासा किया था। यह दवा कोई क्रीम या कड़वी गोली नहीं है। यह है गर्मागर्म ग्रीन टी की एक प्याली।
विज्ञापन


अपने एंटी कैंसर गुणों के कारण जानी जाने वाली ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफिनॉल एंटीऑक्सिडेंट स्कीन में कैंसर सेल को बनने से रोकते हैं। सिर्फ स्किन कैंसर के लिए ही नहीं, सेहत से जुड़े कई मामलों में ग्रीन टी फायदेमंद है।

और भी हैं फायदे
-ग्रीन टी में मौजूद एंटीआक्सीडेंट शरीर के फ्री रेडीकल्स को नष्ट कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर में बीमारियां होने का खतरा कम होता है और शरीर रोग-मुक्त होता है।
विज्ञापन


-हाल ही में सामने आए कई शोध और अध्ययनों के नतीजों में सामने आया है कि ग्रीन टी कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर है। इसमें मौजूद एपीगेलोकेटेचिन-3 गैलेट(ईजीसीजी) कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। ग्रीन टी मुंह के कैंसर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। कैंसर के मरीजों के लिए ग्रीन टी का सेवन बहुत जरूरी है।

-ग्रीन टी पीने से शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा संतुलित रहती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहने से रक्त चाप सामान्य रहता है। ग्रीन टी खून को पतला बनाए रखती है जिससे खून का थक्का नहीं बन पाता। ग्रीन टी पीने से हार्ट अटैक आशंका बहुत कम रहती है।

-इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण लीवर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से कैलोरी खर्च करने की गति भी बढ़ जाती है। इसके कारण वजन कम होता है।

-जापान के शोधकर्ताओं की मानें तो ग्रीन टी में मौजूद तत्व एलर्जी पैदा करने वाले सेल रिसेप्टर को रोकने में भी मददगार होते हैं। किसी भी तरह की एलर्जी को दूर रखने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें