हाल में हुए एक शोध में पाया गया है कि अंगूर के बीज में मौजूद तत्व - बी2जी2 प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को रोकने में मददगार हो सकता है।
सर्दियों में रोज अमरूद खाने के हैं फायदे ही फायदे
यू्निवर्सिटी ऑप कोलोराडो की शोधकर्ता अल्पना त्यागी के अनुसार,''हमने अपने शोध में पाया कि बी2जी2 केमिकल कैंसर की कोशिकाओं को रोकने में काफी सक्षम है। हमने प्रोस्टेट कैंसर के मामले में काफी सकारात्मक परिणाम पाए।''
वीर्य बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक, पालक के हैं 10 फायदे
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि अंगूर के बीज में से इस तत्व को निकालने की प्रक्रिया अब तक अधिक खर्चीली थी लेकिन उन्होंने इसकी किफायती प्रणाली भी तैयार की है।
उन्होंने माना है कि बी2जी2 का दवा के रूप में इस्तेमाल के लिए एफडीए से हरी झंडी मिलना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इसके शरीर में साइड एफेक्ट्स क्या होंगे, इसका अभी तक ज्यादा पता नहीं चल सका है।