देर तक ऑफिस में काम करने के बाद अगर आप अक्सर कमर दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सुई तैयार की है जो आपको कमर दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकती है।
कोलंबिया इंटरवेंशनल पेन सेंटर के शोधकर्ताओं ने एक अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है कि यदि रीढ़ की हड्डी में अस्थि मज्जा (बोन मैरो) में मौजूद लिक्विड डालने से दर्द से राहत मिल सकती है। इस लिक्विड को सिर्फ एक सुई की सहायता से शरीर में डाला जा सकता है जिससे रीढ़ की हड्डी का दर्द हमेशा के लिए खत्म हो सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है रीढ़ की हड्डी के कुछ टिशु का नुकसान होने की वजह से अक्सर कमर में तेज दर्द होता है जिसे अस्थि मज्जा में मौजूद लिक्विड भर सकता है।
शोधकर्ता डॉ. डोनाल्ड मेयर ने बताया, 'यह तरीका बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि इसमें शरीर से निकाला गया लिक्विड ही शरीर में डाला जाएगा जिससे किसी भी तरह का रिस्क नहीं होगा और शरीर प्राकृतिक तरीके से रिकवर होगा।'
हालांकि इससे पहले भी 2010 में चीन के वैज्ञानिकों ने मिथाइल ब्लू की सुई तैयार की थी जिससे कमर दर्द में आराम दिलाने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन इस दवा के पीछे शोधकर्ताओं का दावा है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक है इसलिए इससे शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो सकता है।