फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार और दोस्त भी हैं ब्रेस्ट कैंसर की दवा

Mon, 13 May 2013 06:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के एक केयर सेंटर में की गई रिसर्च के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर के जिन मरीजों को परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलता है, वह दर्द और रोग से जुड़े दूसरे लक्षणों का ज्यादा बेहतरी से सामना कर पाते हैं।
विज्ञापन


ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च एंड ट्रीटमेंट में प्रकाशित इस नए अध्ययन में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों ने खुद भी माना है कि अपने दोस्तों और घनिष्ठों के साथ अच्छा वक्त बिताने पर उन्हें बीमारी से काफी राहत महसूस होती है।

कैंसर परमानेन्टे डिविजन ऑफ रिसर्च के स्टाफ साइंटिस्ट और प्रमुख शोधकर्ता एच क्रोएंके कहती हैं, ‘इस शोध के नतीजे साबित करते हैं कि सामाजिक सहयोग शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यह भी कहती हैं, 'अक्सर इसके नतीजे काफी हैरान करने वाले होते हैं। खासतौर पर ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए सामाजिक संबंध मधुर होना काफी लाभदायक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें