फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बनाने के लिए कसरत के बाद नहीं, पहले करें इनका सेवन

Mon, 19 Mar 2018 10:41 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
कसरत
विज्ञापन

अगर अच्छी बॉडी चाहते हैं तो कसरत के बाद ही नहीं बल्कि उससे पहले भी आप कुछ सुपर फूड्स खा सकते हैं। इससे आप फिट बने रहेंगे और कसरत करते समय जल्दी थकेंगे नहीं। आइए जानते हैं कि जिम जाने से पहले आप किन-किन चीजों का सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन


केले

केले पचाने में आसान होते हैं, साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों से शरीर को ऊर्जा मिलती है। अगर सुबह कसरत करने जाते हैं तो एक केले को आधा कप दही के साथ खाएं और इसके आधे घंटे बाद जिम जाएं।

ओट्स

जिम जाने से आधा घंटा पहले ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलता है। इससे रक्त संचार अच्छे से होता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन


फल और दही

फलों में कार्बोहाइड्रेट और दही में प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है। इसलिए कसरत से पहले इनका सेवन फायदेमंद है।

होलग्रेन (अनाज वाली) ब्रेड

जिम जाने से लगभग 45 मिनट पहले इसका सेवन करना चाहिए। आप इस ब्रेड पर शहद या जैम लगाकर खा सकते हैं। इसके साथ उबले अंडों का सेवन भी लाभकारी होता है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें