फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्राटे से चाहिए छुटकारा तो सोते वक्त आजमाएं यह तरकीब

विज्ञापन
विज्ञापन
खर्राटे के कारण अगर आपको हर बार शर्मिंदा होना पड़ता है तो इससे छुटकारे का आसान उपाय जान लें।
विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो सोते वक्त घुटनों तक सूती मोजे (फ्लाइट सॉक्स) पहनने से नींद के दौरान खर्राटे नहीं आते हैं।

कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं का मानना है कि मोजे पहनकर सोने पर पैरों में फ्लूएड की मात्रा कम हो जाती है। इससे गुरुत्वाकर्षण के कारण लेटते वक्त फ्लूएड गर्दन तक नहीं आता है।

यही वजह है कि मोजे पहनते वक्त ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनीया का रिस्क कम होता है और नींद के दौरान खर्राटे नहीं आते हैं।
विज्ञापन

बेहतर नींद के लिए जरूरी है यह तरकीब

इससे पहले भी ब्रिटेन के कुछ शोधों में यह माना गया कि लेटते वक्त पैरों से फ्लूएड गर्दन तक आता है जिससे नींद के दौरान ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनीया की समस्या होती है और व्यक्ति खर्राटे अधिक लेता है। केवल ब्रिटेन में 30 लाख से अधिक लोगों को इस समस्या की शिकायत है।

शोध के दौरान प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया है। लगातार दो सप्ताह तक ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनीया के मरीजों पर शोध किया गया। पहले समूह को मोजे पहनकर सोने के लिए कहा गया और दूसरे समूह को बिना मोजे के सोने के लिए कहा गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि फ्लाइट सॉक्स पहनकर सोने वाले लोगों को खर्राटे आने बंद हो गए और उनकी नींद बेहतर हुई।

यह शोध स्लीप मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें