फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक बैठते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अपने दफ्तर में देर तक बैठकर काम करते हैं तो बॉस प्रमोशन दे या न दे लेकिन कमरदर्द और सेहत संबंधी कई समस्याएं जरूर मिल जाती हैं। ऐसे में इनसे बचने का उपाय भी दफ्तर में ही मौजूद है।
विज्ञापन


हाल में हुए शोध में लंबे समय तक लगातार बैठने वाले लोगों के लिए इसके दुष्प्रभाव को कम करने का तरीका खोज निकाला गया है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि दिन भर बैठकर काम करने वाले लोग अगर हर एक घंटे के अंतराल पर पांच मिनट तक टहलें तो उन्हें देर तक बैठने से होने वाले नुकसान को कम करने में आसान होगी।

कई समस्याओं से छुटकारा

ऑरगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि अगर दिन में तीन घंटे लगातार बैठने के बीच में तीन बार पांच मिनट टहलने के लिए ब्रेक लें तो यह शरीर को कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। खासतौर पर धमनियों को सुचारू रखने में भी यह मददगार है।

शोध की मानें तो इस उपाय से अधिक कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, दिल के रोग और मेटाबॉलिक रोगों को कम करने में मदद मिल सकती है।

शोधकर्ता सौरभ दोसर ने बताया, ''अब तक देर तक बैठने और दिल के रोगों से जुड़े कई प्रकार के शोध हो चुके हैं लेकिन पहली बार इनके संबंध के पीछे तथ्य हमने खोजा है।''
विज्ञापन

अधिक बैठने के नुकसान

शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान माना है कि देर तक बैठने के दौरान मांसपेशियों में जकड़न होती है जिससे हृदय तक रक्त संचार में दिक्कत आती है।

उन्होंने यह भी माना कि बैठते वक्त पैरों की धमनियों का तनाव बढ़ जाता है जिससे रक्त संचार की प्रक्रिया प्रभावित होती है। यह शरीर से जुड़े कई गंभीर रोगों का कारम हो सकता है।

उनका मानना है कि पांच मिनट का ब्रेक लेने और चलने से देर तक बैठने से संबंधित नुकसान दूर हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें