उम्र बढ़ने के साथ-साथ कामेच्छा और प्रजनन क्षमता का घटना पुरुषों और महिलाओं के मामले में अलग-अलग है।
ब्रिटेन के न्यू कैसल फर्टिलिटी सेंटर में भारतीय मूल की वैज्ञानिक ने अपने शोध के आधार पर लिंग, फर्टिलिटी व उम्र के संबंध में नई खोज की है।
पढ़ें - फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं ये 5 आसन
शोधकर्ताओं का दावा है कि उम्र बढ़ने के दौरान पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की फर्टिलिटी अधिक तेजी से घटती है। वहीं 45 की उम्र में भी अधिकतर पुरुषों में 20 की उम्र वाले पुरुषों के समान ही फर्टिलिटी होती है।
शोधकर्ता डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि वीर्य के मामले में पुरुषों की उम्र उन्हें अधिक प्रभावित नहीं करती लेकिन महिलाओं की प्रजनन क्षमता उम्र के साथ घटती है।
शोध के दौरान 18 से 37 उम्र वाले जोड़ों पर अध्ययन किया गया है। शोधकर्ता इस जानकारी को आईवीएफ विधि से प्रजनन की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।