शाम को नाश्ते में क्या बनाएं जो हल्की भूख को भी खत्म करें और बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आए। इस तरह से सवाल से लगभग हर घर की महिला घिरी रहती है। ऐसे में आलू पॉकेट्स बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे बनाने में बहुत सारे समय की भी जरूरत नहीं पड़ती और ये फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानें क्या है आलू पॉकेट्स को बनाने की रेसिपी।
टेस्टी स्नैक्स पोटैटो पॅाकेट्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
आलू
मैदा
बटर
नमक
मिर्च पाउडर
काली मिर्च पाउडर
तेल
सबसे पहले आपने एक पैन में बटर को गर्म कर लेना है। फिर आपने इसमें उबले हुए आलू, नमक, मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालना है और इसे अच्छे से मिक्स कर लेना है।
एक बर्तन में मैदा और हल्का नमक डालकर मैदे को गुंथ लें और इसे लगभग 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें। 15 मिनट बाद इस आटे में से लोई लें और छोटी- छोटी लोई बनाकर उसमें आलू भर लें। किनारे को अच्छी तरह से फोल्ड कर लें नहीं तो आलू बाहर आ जाएंगे।
इसके बाद ओवन को को 200 डिग्री पर प्री- हिट करें। फिर आपने बेकिंग ट्रे में पोटैटो पॉकेट्स को रखकर ओवन में सुनहरा होने तक बेक करना है। इन तीन आसान स्टेप्स में टेस्टी स्नैक्स पोटैटे पॅाकेट्स बनकर तैयार हो जाएंगे।