फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानते हैं आपके फेवरेट सितारे सुबह नाश्ते में क्या खाते हैं?

Wed, 26 Dec 2018 08:47 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bollywood celeb - फोटो : instagram
बॉलीवुड सेलिब्रिटी की सेहत और फिगर से आप बहुत इम्प्रेस होते हैं, लेकिन इसके लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए ये सभी एक्सरसाइज तो करते ही हैं साथ ही अपने खाने पीने का भी पूरा ध्यान रखते हैं। आज हम आपको बताएंगे खुद को फिट और मेंटेन रखने के लिए ये सितारे क्या खाते हैं। आप चाहे तो उनके डाइट प्लान को फॉलो भी कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
malaika arjun - फोटो : instagram
इस उम्र में मलाइका ने कैसे अपने आप को फिट रख रखा है यह बात हर कोई जानना चाहता है। 45 साल की मलाइका अरोड़ा स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटिन भी फॉलो करती है। बता दें, मलाइका सुबह नाश्ते में इडली, पोहा, उपमा या दलिया खाती हैं। इसके साथ वह फल भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
John Abraham
बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम अपने नाश्ते में 6 अंडे, 4 ब्रेड मक्खन मार के, 10 बादाम, और एक बड़ा गिलास जूस लेते हैं, लेकिन इसके साथ वह रोजाना कसरत करना नहीं भूलते।

4 of 9
hritik roshan
ऋतिक रोशन के तराशे हुए शरीर और एनर्जी लेवल को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि उनकी उम्र 40 के पार है। सुबह नाश्ते में वह 4 अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, एक प्रोटीन शेक और खूब सारे ताजा फल जरूर खाते हैं। इसके बाद लंच में वह दो रोटी, हरी सब्जी, चिकेन ब्रेस्ट, दाल, सीजर सलाद, प्रोटीन शेक, 4 अंडों की सैंडविच और फल खाते हैं। आखिर में डिनर में वह  6 अंडों का सफेद भाग, ब्राउन ब्रेड, आधा चिकेन या मछली और हरी सब्जी खाते हैं। ऋितक इस पूरी डाइट को छोटी-छोटी मात्राओं में बांटकर पूरे दिन में छह बार खाते हैं। वर्कआउट के 45 मिनट बाद ही ऋतिक कुछ भी खाते हैं। दिन में वह 8-10 ग्लास पानी पीते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
बेगम पटौदी करीना कपूर खान का खाना बिल्कुल शाही नहीं होता। फिटनेस फ्रीक बेबो अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी और एक केला खा कर करती हैं। इसके अलावा वह नाश्ते में एक कटोरी मूसली या दो पराठे और दही भी खा लेती हैं। बता दें, करीना पूरी तरह शाकाहारी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
deepika padukone
दीपिका पादुकोण जब अपने घर पर होती हैं तब तो वह उपमा या डोसा जैसा साउथ इंडियन नाश्ता करती हैं, लेकिन मुंबई में वह हर सुबह अंडे या ऑमलेट खाती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
salman khan dog - फोटो : social media
सलमान खान का डाइट प्लान
-ब्रेकफास्ट: लो फैट दूध के साथ 4 अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा
-वर्कआउट से पहले : 2 अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा, एमिनो एसिड टैबलेट और प्रोटीन शेक
-वर्कआउट के बाद : बादाम, ओट्स, तीन अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा, प्रोटीन बार
-लंच में : सलाद के साथ सब्जियां, 5 रोटी
-शाम का नाश्ता : प्रोटीन बार, बादाम और दूसरे नट्स
-रात का खाना : वेगन सूप, मछली या चिकन, दो अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा

8 of 9
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी नाश्ते में एक कटोरी दलिया औऱ चाय लेती हैं। इसके बाद वे कसरत करती हैं। उससे लौटने के बाद वे प्रोटीन शेक, जो खजूर और आठ किशमिश खाती हैं। दोपहर के खाने में वे घी लगाकर रोटी खाती हैं, साथ में सब्जी, चिकन और दाल भी। मीठे में उन्हें कुल्फी या चॉकलेट पसंद है।
विज्ञापन

9 of 9
kim kardashian priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, खाने के मामले में ज्यादा नखरे नहीं करती हैं। उनका मानना है कि चाहे आलू परांठा खाओ या पूड़ी, अगर ठीक से एक्सर्साइज करोगे तो हमेशा फिट रहोगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें