फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज खाते हैं आलू तो संभल जाएं, एक झटके में जा सकती है जान भी

Wed, 18 May 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आलू - फोटो : mirror.co.uk
विज्ञापन
आलू एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में बनती है लेकिन क्या आपको पता है कि रोज आलू खाने से आपकी सेहत को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


एक रिसर्च के मुताबिक दिन में एक बार आलू खाने वाले लोगों को अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा ब्लड प्रेशर की बीमारी रहती है।

आलू, उससे बने चिप्स और फ्रेंच फ्राई खाने से हाई ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

लंबे समय तक बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के चलते हार्ट अटैक का भी खतरा 11 फीसदी बढ जाता है।

हफ्ते में 4 से 5 बार आलू खाने से करीब 11 प्रतिशत हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं को इसका खतरा सबसे ज्यादा है। हफ्ते में 2 से 3 बार आलू खाने से महिलाओं को खून से संबंधित बीमारियों का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन

फ्रेंच फ्राई और चिप्स - फोटो : mirror.co.uk
वहीं फ्रेंच फ्राई खाने से सेहत खराब होने का खतरा 17 प्रतिशत अधिक बढ़ सकता है। बच्चों में चिप्स काफी लोकप्रिय है लेकिन चिप्स खाने से भी हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।

आलू में मौजूद हाई ग्लिसेमिक इंडेक्स के चलते ऐसा होता है। हाई ग्लिसेमिक इंडेक्स बहुत ही तेजी से शरीर में एनर्जी छोड़ती है जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और डायबेटिस और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।

रिसर्च के अनुसार आलू खाने से काफी तेजी से वजन बढ़ता है जो आपके शारीरिक ढांचे को बदल सता है। इसके अलावा महिलाओं में ज्यादा आलू खाने से प्रेग्नेंसी के समय डायबटीज होने का खतरा भी बना रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें