अधिकतर लोगों को नवरात्र के समय अपना वजन बढ़ने की चिंता लगी रहती हैं। व्रत के समय अधिक आलू और तैलीय चीज खाने से आम दिनों के मुकाबले उन नौ दिनों में वजन अधिक तेजी से बढ़ने लगता है और डाइट भी बिगड़ जाती हैं। अधिकतर लोगों को नवरात्र के समय अपना वजन बढ़ने की चिंता लगी रहती हैं। जिसके बाद वह जिम आदि की ओर रुख करते हैं।
नौ दिन के व्रत के बाद एक दम से जिम जाना या फिर कसरत करने से सेहत खराब होने की संभावना बढ़ जाती हैं। लेकिन अगर आप इस नवऱात्र व्रत में यह पांच काम करेंगे तो अपना वजन घटाने में सफल रहेंगे।
करते है ऐसी गलती
साबूदाने की खीर
नवरात्र के नौ दिनों तक व्रत करने वाले लोग दिन में एक समय खाना खाता हैं। जिसमें वे तले हुए आलू, हलवा, खीर आदि को शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इस प्रकार का खाना और वो भी एक बार खाने से वजन तेजी से बढ़ता हैं। पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद एक साथ खाना वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हैं। व्रत के समय ज्यादातार लोगा अपनी डाइट में कुट्टू की पूरी, आधी कटोरी सामक की खीर, दो पीस पनीर कोफ्ता, एक कटोरी आलू की सब्जी और साबूदाने की खीर एक बार में ही खाते हैं। जिसमें कुल मिलाकर 1165 ग्राम कैलोरी होती हैं। जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ता है।
अपनाएं यह तरीका
नारियल पानी
- व्रत के समय हर तीन घंटे में थोड़ा बहुत खाते रहें। जिससे कैलोरी बर्न हो जाए।
- भारी खाने के बजाय कुट्टू की पूरी और रायता ही लें। इससे 400 ग्राम कैलोरी होती हैं।
- सामक की खीर ना लेकर नमकीन सामक खाएं।
- उबले आलू की चाट भी बना सकते हैं। जिसे हरी चटनी के साथ खाएं।
- नारियल पानी पिएं। अगर आप चाय के शौकीन हैं तो हर्बल चाय ही चुनें।