फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चॉकलेट खाने से नहीं बढ़ेगा वजन

Tue, 09 Apr 2013 01:56 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चॉकलेट खाना बहुत पंसद हैं, लेकिन वजन बढ़ने की भी चिंता है! इस चिंता में अब ज्यादा दिन तक मन को मारना नहीं पड़ेगा। लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के शोधकर्ताओं की नई तकनीक की मदद से आपको मिल सकती है एक ऐसी चॉकलेट जिसे खाने से वजन नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन


हाल ही में न्यू ऑर्लिन्स की अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की वार्षिक बैठक के दौरान प्रमुख शोधकर्ता डॉ. स्टीफन बोन ने इस अद्भुत चॉकलेट के बारे में जानकारी दी। यह चॉकलेट सेब और संतरे जैसे फलों के जूस से तैयार की गई है। इसमें फैट की मात्रा सामान्य चॉकलेट की तुलना में लगभग आधी है।

शोधकर्ताओं के अनुसार इस तकनीक का इस्तेमाल डॉर्क, व्हाइट और क्रीमी हर तरह की चॉकलेट में किया जा सकता है। इस तकनीक से तैयार चॉकलेट खाने पर फ्रूटी फ्लेवर मिलता है।
विज्ञापन


हालांकि शोधकर्ताओं ने चॉकलेटी फ्लेवर बनाए रखने के लिए फलों के जूस की जगह पानी और विटामिन-सी के मिश्रण का विकल्प भी दिया है। यानी चॉकलेट खाने से अब नहीं डरना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें