फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम का स्नैक्स खिलाकर बच्चों को करें खुश, कम समय में घर पर आसानी से बनाएं चीज सैंडविच

Wed, 20 Nov 2019 10:15 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
- फोटो : instagram
विज्ञापन

शाम को तेज भूख लगने के साथ-साथ सभी को एक समस्या हमेशा होती है, वो है 'आज क्या बनाएं?'  ऐसे में आपकी समस्या का समाधान हम करेंगे। आज हम आपको ऐसी स्नैक्स रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे हर तरह से चीजी डिप्स के साथ खाया जा सकता है। इतना ही नहीं आपको ये रेसिपी बनाने के लिए बिलकुल भी महंगी सामग्री नहीं खरीदनी पड़ेगी। सुबह और शाम का सबसे हेल्दी और टेस्टी नाश्ता चीज ब्रेड सैंडविच बनाने का सबसे आसान तरीका।

विज्ञापन


 
Trending Videos

सामग्री
  • ब्रेड
  • चीज़
  • मेयोनीज
  • पनीर 
  • शिमला मिर्च 
  • प्याज
  • टमाटर
  • खीरा
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च
  • काली मिर्च
  • नमक
  • घी
विज्ञापन

विधि
  • एक बाउल में बारीक कटे दो चम्मच शिमला मिर्च, दो चम्मच टमाटर, प्याज, पनीर, थोड़ी सी हरी धनिया, दो चम्मच खीरा, पीसी हुई काली मिर्च, स्वादानुसार नमक और दो चम्मच मेयोनीज को मिक्स करें। 
  • ब्रेड के किनारे बारीकी से निकाल दें। अब चीज स्लाइस को ब्रेड पर लगाएं और उसके ऊपर तैयार मिक्सचर फैलाएं। अब उसके ऊपर एक और ब्रेड रख दें। 
  • अब एक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें। अब गर्म घी में सैंडविच दोनों तरफ से सेंक लें। 
  • अब इसे इमली की चटनी और हरी चटनी के साथ सर्व करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें