फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर का यह फायदा देगा पीने का दमदार बहाना

Fri, 05 Jul 2013 01:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर के शौकीन लोगों को पीने का दमदार बहाना मिल गया है। अब अगर पार्टी में बीयर का एक दौर हो भी जाए तो घबराने की जरूरत नहीं, ये सेहत और खासकर दिल के लिए अच्छा ही है। हाल में एक शोध में पाया गया है कि एक पिंट बीयर (संतुलित मात्रा में) आपके दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए दवा से कम नहीं है।
विज्ञापन


एक ग्रीक अध्ययन में पाया गया है कि अगर थोड़ी मात्रा में बीयर का सेवन किया जाए तो दिल तक होने वाला रक्त संचार अच्छा होता है और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

शोधकर्ताओं का दावा है कि एक पिंट बीयर के दो-तिहाई हिस्से के सेवन के घंटों के भीतर ही दिल तक होने वाला रक्त संचार दुरुस्त हो जाता है। इतना ही नहीं, इसका अगj संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए तो धमनियां लचीली होती हैं जिससे रक्त का संचार ठीक तरह से होता है।
विज्ञापन


बीयर से जुड़े अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि अल्कोहल रहित बीयर मसलन फ्रूट बीयर सामान्य बीयर की तुलना में फायदेमंद नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले हुए कई शोधों में बीयर पीने से दिल के रोगों का संबंध माना गया है। अब तक शोधकर्ता यही मान रहे थे कि रोज एक पिंट बीयर के सेवन से दिल के दौरे और स्ट्रोक का रिस्क 30 प्रतिशत अधिक हो सकता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि यह शोध अपने आप में पहला शोध है जिसमें पिंट बीयर का दिल को तुरंत मिलने वाले फायदे का पता चला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें