नियमित चाय पीने से आप सिर्फ तरोताजा ही नहीं होता बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आप बुढ़ापे में खुद का दिमाग तेज रख सकते हैं।
दरअसल, इसमें एक ऐसा तत्व है, जो आपको अल्जाइमर से सुरक्षित रख सकता है। वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा किया है। अल्जाइमर बढ़ती उम्र के साथ होने वाली एक मानसिक बीमारी है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने छह विभिन्न अध्ययनों का विश्लेषण कर पाया कि चाय पीने से दिमाग को तेज रखने में मदद मिलती है। नियमित एक से तीन कप चाय पीना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।