दिवाली के मौके पर घरों में ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं, ऐसे में बहुत सारे लोग ऐसे भी होते है जिन्हें मीठा कम पसंद होता है, लेकिन केक ऐसी चीज है कि वो लोग इसे खाने से न नहीं कर पाएंगे। बच्चों को भी केक बहुत पसंद होता है। तो क्यों न इस दिवाली परिवारवालों को केक बनाकर दे सरप्राइज। अब अगर आप ये सोच रही हैं कि केक बनाने में झंझट होगा तो आपको बता दें आज हम आपको केक की ऐसी रेसिपी दे रहे हैं जिसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। बस जितना टाइम लगेगा वो केक को बेक करने में लगेगा।
banana milk combination
सामग्री
-300 ग्राम मैदा -12 ग्राम बेकिंग पाउडर -5 ग्राम दालचीनी पाउडर
-2 केले -100 ग्राम अखरोट -मक्खन
-100 मिली. दही -150 मिली. दूध
banana cake
- फोटो : instagram
एगलेस बनाना केक बनाने की विधि
केक को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब आप इसमें दालचीनी पाउडर और अखरोट मिला लें। अब आप एक कटोरी में मक्खन डालकर केले को मिक्स करें। अब इसमें दही डालकर मैश करें। तैयार हुए मिश्रण में धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिलाते जाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे। इतने अच्छे से की एक भी लम्प ना रहे। केक के लिए मिश्रण तैयार है।
अब एक बड़े से प्लास्टिक के डब्बे में घी लगाकर उसमें मिश्रण डालें और माइक्रोवेव में 170 डिग्री सेल्सियम तापमान पर बेक करने के लिए रख दें। आपके केक को बनने में लगभग 50 से 60 मिनट लगेंगे। जब केक बनकर तैयार हो जाएं तो उसे आधे घंटो के लिए फ्रीज में रख दें। आपका केक बन कर तैयार है। अब आप केक निकालकर अपने बच्चों को सर्व करें।