फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'166' डायल करें, पाएं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह '100' या '108' जैसे नंबर आप आपातकालीन परिस्थिति में डायल करके प्रशासनिक सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं, ठीक उसी तरह अब सरकार स्वास्थ्य व सामाजिक कल्याण सेवाओं के लिए '166' नंबर की सेवा शुरू करने वाली है। यह सेवा गैर आपातकालीन सेवा है जिसे आप स्वास्थ्य व समाज कल्याण संबंधी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त सचिव रीता तेवतिया ने बताया, 'हम जल्द ही गैर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तीन डिजिट का नंबर 166 जारी करने जा रहे हैं। जिस तरह आप आपातकालीन सेवाओं के लिए 100 या 108 का उपयोग करते हैं, ठीक उसी तरह आप गैर-आपातकालीन सेवाओं के लिए इस नंबर का उपयोग कर सकेंगे।'

इस नंबर की उपयोगिता पर उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के मोबाइल गवर्नेंस प्रोग्राम के जरिए हम लोग मोबाइल फोन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं। इस सुविधा के लिए सरकार ने मोबाइल सर्विस डिलीवरी (एमएसडीजी) नामक कोर टीम तैयार की है। जिसके अंतर्गत करीब 80 केंद्र और  राज्य की एजेंसियों को जोड़ा गया है और 40 विभागों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें