डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान देता होता है। गलत खान-पान से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है। इस समय में डायबिटीज के मरीजों को और भी अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कई शोधों में इस बात का दावा किया जा रहा है कि डायबिटीज के मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण आसानी से हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वस्थ रहने के लिए फलों को सबसे उपयोगी माना जाता है, परंतु डायबिटीज के मरीजों को बहुत से फल खाने की मनाही होती है।
आज हम आपको उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में जिनका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
2 of 6
डायबिटीज के मरीज सेब का सेवन कर सकते हैं
- फोटो : अमर उजाला
सेब
डायबिटीज के मरीज सेब का सेवन कर सकते हैं। डॅाक्टर प्रतिदिन एक सेब खाने की सलाह भी देते हैं। रोज एक सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। सेब में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मौसमी
मौसमी फल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए मौसमी फल फायदेमंद होते हैं।
4 of 6
डायबिटीज में कीवी का सेवन किया जा सकता है
- फोटो : social media
कीवी
डायबिटीज में कीवी का सेवन किया जा सकता है। कीवी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
डायबिटीज के मरीज संतरे का सेवन कर सकते हैं
- फोटो : अमर उजाला
संतरा
डायबिटीज के मरीज संतरे का सेवन बेफिक्र होकर कर सकते हैं। संतरे का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कोई नुकसान नहीं होता है। संतरा में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।
डायबिटीज में आडू खाने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है
- फोटो : अमर उजाला
आडू
डायबिटीज में आडू खाने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आपको आडू पसंद है तो बिना चिंता करे इस फल का सेवन कर लें।