चाय के साथ सर्व करने के लिए ज्यादातर मौकों पर मठरी या भुजिया ही लोग बनाते हैं। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो गुजरात की बाकरवड़ी स्वादिष्ट रेसिपी है। खट्टी-मीठी स्वाद में बेमिसाल बाकरवड़ी को बनाने के लिए मैदे की जरूरत होगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें खस्ता और कुरकुरी बाकरवड़ी।
अब मैदे को चिकना करके छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर गोल-गोल बेलिए। बेली गई पूरी को 2 हिस्सों में काटिए। अब इस पूरी पर चटनी लगाकर फैला दें। एक छोटा चम्मच मसाला डालकर बराबर करते हुए फैलाइए। अब दूसरे भाग पर भी चटनी और मसाला फैलाएं, किनारे पर थोड़ा सा पानी लगा दें। अब इसे रोल कर चिपका दें। दोनों खुले किनारे बंद करें और रोल करते हुए थोड़ा-सा पतला और लंबा कर लें। दूसरे भाग को भी इसी तरह रोल करके तैयार करें। अब इसे आधा इंच के टुकड़ों में काटिए। टुकड़ों को प्लेट में लगा दें। अब तैयार बाकरवडी को आधा घंटे के लिए ऐसे ही खुले ही छोड़ दें। इसके बाद तेल में तलें। मजेदार बाकरवडी स्नैक्स तैयार है। इन्हें जब चाहे चाय-कॉफी के साथ ले सकते हैं। इन्हें चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।