फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में पिएं कॉर्न सूप, जल्दी ही हो जाएगा तैयार

Wed, 23 Jun 2021 08:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में कॉर्न सूप पीने का अपना अलग ही आनंद है। आप घर बैठकर बारिश को देखते हुए आराम से कॉर्न सूप पी सकते हैं। यह सेहत और स्वाद, दोनों ही लिहाज से बहुत अच्छा है। यदि बारिश में भीग गए हैं तो शरीर को सूखाने के बाद इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 
विज्ञापन
soup - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का मौसम आते ही शुरुआत से ही बाजार में कुछ जगह भुट्टे नजर आने लगे हैं। आजकल तो वैसे भी भुट्टे न मिलने पर घरों में फ्रोजन कॉर्न का आसानी से उपयोग कर ही लिया जाता है क्योंकि ये आसानी से मिल तो जाता ही है साथ ही इसकी कीमत बहुत अधिक भी नहीं होती है। बारिश हो जाने पर मौसम में थोड़ी ठंडक घुल जाती है, ऐसे में लगता है कि पीने के लिए गर्मागर्म कोई सूप मिल जाए तो मजा ही आ जाए। टमाटर का सूप अधिकतर घरों में बनाया जाता है लेकिन यह अब बहुत कॉमन हो चुका है। ऐसे में आप घर पर कॉर्न सूप भी तैयार कर सकते हैं। ये सभी को अच्छा लगेगा। आइए जानते हैं कॉर्न सूप बनाने का सही तरीका। 

सामग्री-

मक्के के दाने - 1 कटोरा

गाजर - 1

प्याज - 1

मैदा - 2 चम्मच 

बटर- 50 ग्राम

काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

थोड़ा सा विनेगर

बनाने की विधि-

मक्के के उबले हुए दाने या फ्रोजन भुट्टे के कुछ दाने पानी डालकर मिक्सर में पीस लें। अब नॉन स्टीक पैन रखें और उसमें मक्के के दाने, गाजर और प्याज डालकर 10 मिनट तक इन्हें पका लें। अब इन सब्जियों के साथ मक्के का पेस्ट डालकर थोड़ी देर और पकाएं। अब थोड़ा विनेगर और नमक डालें। थोड़ा पानी उबाल लें। अब इस पानी को सब्जियों में डाल लें और 2 चम्मच मैदा मिलाएं। ऊपर से काली मिर्च का पाउडर और बटर भी डालें और थोड़ी देर तक इन्हें पकने दें। जब यह मिलजुलकर एक जैसा हो जाए तो गैस को बंद कर दें। आपका सूप बनकर तैयार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें