फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में नाश्ते के लिए श्रेष्ठ है सोयाबीन उपमा की ये आसान रेसिपी

Sat, 20 Mar 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोयाबीन से बनाएं उपमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गर्मियों में महिलाएं नाश्ते को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। भारी नाश्ता गर्मियों में कोई खाता नहींं है तो पराठे वगैरह पर यूं ही रोक लग जाती है। हल्के नाश्ते में रोज एक जैसा पोहा, दलिया, ओट्स खाकर घर के सदस्य बोर होने लगते हैं। ऐसे में महिलाओं के सामने प्रश्न यह रहता है कि ऐसा क्या बना जाए जो भारी भी न हो और स्वाद जिसका नया हो, साथ ही झटपट तैयार हो जाए ताकि नाश्ता तैयार करने में देरी भी न हो। हम आपको बता रहे हैं सोयाबीन उपमा की रेसिपी जो बनाने में भी आसान है और स्वाद भी नया है, घर वाले इसे खाकर खुश तो होंगे ही साथ ही दिनभर ऊर्जा से भी भरपूर रहेंगे। 

सामग्री-

1 टेबलस्पून भुनी हुई मूंगफली

विज्ञापन

1 कप भिगोई हुई सोयाबीन
1/2 कप दूध
1/2 टीस्पून राई
1 टीस्पून करी पत्ते
1 साबुत लाल मिर्च
नमक और तेल स्वादानुसार
बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज, हरी मिर्च , शिमला मिर्च एवं गाजर
अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , पीसा हुआ धनिया, हल्दी, गर्म मसाला आवश्यकतानुसार


विधि-

एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। उसमें राई, करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च डालें। यह सामग्रियां जब चटक जाएं तो उसमें सब्जियां और नमक डाल दें।  फिर भिगोई हुई सोयाबीन और भुनी हुई मूंगफली डालकर पैन को ढंक दें। 4-5 मिनट बाद हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, पीसा हुआ धनिया एवं गरम मसाला डालकर चलाएं। जब मसाले अच्छे से मिल जाएं तो आधा कप दूध डालें और 5-7 मिनट बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें