फिल्म 'थ्री इडियट्स' का वह सीन याद है जिसमें हीरो और कॉलेज के लड़के हीरोइन की बहन की डिलिवरी वैक्यूम पंप से करते हैं? फिल्म में दिखाई गई यह 'जुगाड़' तकनीक अब हकीकत में भी प्रजनन कराने में मददगार हो सकती है।
बच्चे को देर तक गोद में लेने का फायदा नहीं जानते होंगे आप
हाल में 59 वर्षीय अमेरिकी कार मैकेनिक जॉर्ज ओडन ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने शराब की बोतल में से कॉर्क निकालकर प्रजनन के दौरान बच्चे को गर्भनली से निकालने में मददगार तकनीक की जानकारी दी है।
लड़कों के जन्म से जुड़ा है यह खतरा
जॉर्ज का मानना है कि यह विचार उन्हें शराब की बोतल में से कॉर्क निकालते वक्त उन्हें आया था। इसके बाद उन्हों ने गर्भाशय के आकार के कांच के जार में से अपनी बेटी की गुड़िया इसी विधि से निकालने का प्रयास किया।
ऐसी महिलाओं को प्रजनन में होती है दिक्कत
उनकी इस तकवीक को विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी हरी झंडी मिल चुकी है और अब एक अमेरिकी मेडिकल कंपनी को इसे बनाने का लाइसेंस भी मिल चुका है।
इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. मारियो मेरियाल्डी के अनुसार, ''दुनिया भर में करीब करीब 56 लाख बच्चे और 2,60,000 प्रजनन के दौरान प्रतिदिन मरते हैं। ऐसे में प्रजनन के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए यह कारगर तकनीक हो सकती है।''
यह कितना सुरक्षित तरीका है इसकी जांच के लिए अब तक इस तकनीक का उपयोग अर्जेंटीना की 30 महिलाओं पर सफल हो चुका है।