पुरुषों की घटती कामेच्छा और कम होती फर्टिलिटी का एक चौंकाने वाला कारण पता चला है। डेली मेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो सनस्क्रीन लोशन में मौजूद केमिकल के संपर्क में आने से पुरुषों की फर्टिलिटी कम होती है।
लौंगिट्यूडनल इन्वेस्टिगेशन ऑफ फर्टिलिटी एंड द इन्वॉयर्मेंट (लाइफ) नामक संस्था के शोध में माना गया है कि अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाव करने वाले बेन्जोफिनॉन टाइप अल्ट्रावॉयलेट फिल्टर के दो केमिकल- बीपी-2 और 4ओएच-बीपी पुरुषों की फर्टिलिटी को 30 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।
शोधकर्ताओं का यह दावा है कि ये तत्व सनस्क्रीन के अलावा, शैंपू और मॉश्चुराइजर्स में भी पाए जाते हैं।
उन्होंने यह भी माना कि इनका नुकसान महिलाओं को नहीं होता, केवल पुरुषों के लिए ही है।