फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन महिलाओं को नहीं होता ब्रेस्ट कैंसर

Sun, 02 Jun 2013 05:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मां का दूध न सिर्फ बच्चे की सेहत और विकास के लिए फायदेमंद है बल्कि मां का भी ब्लड प्रेशर ठीक रखता है। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि जो महिलाएं अपने बच्चों को लंबे समय तक अपना दूध पिलाती हैं, वे लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की मरीज नहीं होती हैं।
विज्ञापन


शोध के दौरान उन्होंने पाया कि बच्चे को लंबे समय तक दूध पिलाने वाली महिलाएं अमूमन 64 साल की उम्र तक हाई ब्लड प्रेशर का शिकार नहीं होती हैं। इस दौरान शोधकर्ताओं ने 27,785 आस्ट्रेलियाई महिलाओं, जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक थी, की मेडिकल हिस्ट्री और ब्रेस्ट फीडिंग की जानकारी इकट्ठा की।
 
डेली मेल में प्रकाशित इस शोध में शोधकर्ता डॉ. जोएन लिंड ने माना कि यह खोज मां और बच्चे, दोनों की सेहत के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है। महिलाओं को अपने बच्चों को जितना हो सके उतना अपना दूध पिलाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि शोध के दौरान 45 से 64 साल की महिलाओं ने अपने जीवन में औसतन करीब छह माह तक बच्चों को अपना दूध पिलाया और एक बच्चे को करीब तीन माह तक अपना दूध पिलाया।

हालांकि शोधकर्ता अभी तक ब्रेस्टफीडिंग और हाई ब्लड प्रेशर के संबंध की ठोस वजह का पता नहीं लगा सके हैं पर उनका मानना है कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निकलने वाले हार्मोन का संबंध ब्लड प्रेशर से हो सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन महिलाओं को छह महीने तक अपने बच्चे को दूध पिलाने की सलाह देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें