फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा!

Mon, 02 Dec 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेस्ट कैंसर अब सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं है, पुरुषों के लिए भी अब यह गंभीर खतरा है। हाल में हुए एक शोध की मानें तो फिलहाल 1000 में से एक पुरुष में ब्रेस्ट कैंसर की आशंका है।
विज्ञापन


नपुंसकता से लेकर हार्ट अटैक तक, पुरुषों के लिए बड़े हैं 7 खतरे

अमेरिकी शोध की मानें तो हर साल करीब 1900 पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले पाए जाते हैं जबकि 400 पुरुषों की मौत की वजह यह कैंसर है। हालांकि महिलाओं में यह संख्या 100 गुना अधिक है।

पुरुषों को महिलाओं से अधिक है यह खतरा

शोधकर्ताओं ने पाया कि पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की वजह काफी हद तक महिलाओं से मिलती-जुलती है। उनके शरीर में फीमेल हार्मोन एस्ट्रोजन की अधिक मात्रा से साइटोकिन्स की मात्रा अधिक होती है जिससे उनके शरीर में मौजूद ब्रेस्ट कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन बीआरसीए 2 सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि उन पुरुषों में इसकी आशंका अधिक है जो बहुत अधिक फैटी डाइट लेते हैं और शारीरिक श्रम कम करते हैं।

शोध में पाया गया है कि पुरुष आमतौर पर यह जानकारी नहीं रखते हैं इसलिए उनमें इस कैंसर का पता भी बाद में चलता है जो कई बार उनके लिए जानलेवा साबित होता है।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें