फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते में बनाएं "पोहा ढोकला", सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन डिश

Tue, 18 Aug 2020 08:54 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पोहा ढोकला बनाना काफी आसानी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो पोहा ढोकला बना सकती हैं। इसको बनाना काफी आसानी भी है और ये सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन डिश भी है। आमतौर पर आपको बाजार में ढोकले की काफी वैरायटी मिल जाएंगी पर घर पर बने ढोकले का स्वाद ही अलग होता है। वैसे घरों में आमतौर पर बेसन से ढोकला बनाया जाता है, परंतु आप कुछ नया ट्राई करने के लिए पोहे से भी ढोकला बना सकती हैं। पोहे से बना ढोकला काफी स्वादिष्ट भी होता है। आइए जानते हैं घर में "पोहा ढोकला" बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 6
पोहा ढोकला बनाने के लिए पतला पोहा का इस्तेमाल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सामग्री 
  • पोहा- 500 ग्राम 
  • दही- 250 ग्राम 
  • अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच 
  • हल्दी- 1/2 चम्मच 
  • मिर्च का पेस्ट- 1/2 चम्मच 
  • तेल- 2 चम्मच
  • राई दाना- 1/2 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • सोडा- 1/4 चम्मच 
  • हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई- 1/2 चम्मच 

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पोहा ढोकला बनाने के लिए आपने पतला पोहा इस्तेमाल करना है।

अगली स्लाइड्स में जानिए पोहा ढोकला बनाने की विधि..
विज्ञापन

3 of 6
एक बाउल में पोहा ले लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 1
  • एक बाउल में पोहा ले लें। इसके बाद पोहे को दही में भिगाकर रख दें। आपको पोहे को भिगोने से पहले दही को अच्छी तरह से फेट लेना है। कम से कम आधे घंटे तक पोहे को दही में भिगोकर रखें।

4 of 6
पेस्ट बनाने से पहले अदरक को अच्छी तरह से छील लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 2
  • इसके बाद आपने अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करना है। पेस्ट बनाने से पहले अदरक को अच्छी तरह से छील लें। इसी मिश्रण में हल्दी, नमक, हरी धनिया, सोडा और तेल भी मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से जिस दही में आपने पोहा मिलाकर रखा है उसमें मिला लें।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 3
  • अब आपने एक कम गहराई वाला बाउल लेना है और उसमें चारों तरफ से तेल लगाना है। फिर बनाए हुए घोल को अच्छी तरह से बर्तन में फैला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 4
  • अब बाउल को स्टीम के लिए रख दें। 20 से 25 मिनट में स्वादिष्ट "पोहा ढोकला" बनकर तैयार हो जाएगा। ढोकला के तैयार हो जाने के बाद इसमें ऊपर से राई, चीनी, करी पत्ता और तेल से तड़का लगाएं। आप हरी चटनी के साथ ढोकला परोस सकती हैं।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें