क्या आप कार की चाभी जगह-जगह रखकर भूल जाते हैं या फिर मन लगाकर पढ़ते हैं फिर भी लंबे समय तक पढ़े गए विषय को याद नहीं रख पाते हैं? ऐसी किसी भी समस्या से अगर आप परेशान हैं तो इसकी वजह है आपकी कमजोर स्मरण शक्ति।
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए तुलसी के 20 पत्तों को तोड़कर मिस्री की एक डली के साथ पीस लें। इसे खाकर एक ग्लास पानी पिएं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने पर पेट के कीड़े भी मर जाएंगे और गैस्ट्रिक की समस्या से भी राहत मिलेगी।
तो घर में रोज न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करेंगे, तो स्मरण शक्ति संबंधी समस्या की आशंका जीवन में कम ही रहेगी।