फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार विशेष: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए घर में इस आसान विधि से बनाए बूंदी

Tue, 19 May 2020 08:46 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आज मंगलवार है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन हनुमान जी का होता है। इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बूंदी का भोग लगाया जाता है। इस समय लॅाकडाउन की वजह से बूंदी मिलना मुश्किल है, ऐसे में आप घर में रहकर ही 10 मिनट में बूंदी बनाकर हनुमान जी को भोग लगा सकते हैं। आइए, आज जानते हैं बूंदी बनाने की विधि...

 
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • बूंदी बनाने की सामग्री
बेसन
  • 2 कप
चीनी 
  • 3 कप
इलायची
  • 7-8

पानी
  • आधा कप

तलने के लिए ऑयल

अगली स्लाइड्स में जानिए बूंदी बनाने की विधि...
 
विज्ञापन

3 of 9
पहला स्टेप 
  •  बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लेना चाहिए। इसके बाद बेसन में आधा कप पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल बनाएं।

 

4 of 9
दूसरा स्टेप
  • दूसरे स्टेप में आपने थोड़ा पानी डालकर घोल को पतला बना लेना है। इस बात का ध्यान रखें कि घोल को इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह छलनी से आसानी से छन जाएं।
 
विज्ञापन

5 of 9
तीसरा स्टेप
  • तीसरे स्टेप में आपने ध्यान देना है कि बेसन के घोल में बिल्कुल भी गांठे न रहें। इस घोल को कुछ देर तक अच्छे से फेंट लें। इसको तब तक फेंटना जब तक ये स्मूथ न हो जाए। इसके बाद घोल में 2 छोटे चम्मच तेल डालें और फिर इसे अच्छे से फेंट लें। फेंटने के बाद इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

 
विज्ञापन

6 of 9
चौथा स्टेप
  • आप दूसरी तरफ चाशनी बनाने की तैयार भी करते रहें। चाशनी बनाने के लिए लिए एक बर्तन में चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर चूल्हें में चढ़ा लें। चाशनी तैयार हुई या नहीं इसका पता करने के लिए चम्मच से 1 बूंद चाशनी प्लेट में गिराकर उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें। अगर यह उंगली और अंगूठे से चिपकने लग जाए तो समझ लेना चाहिए कि चाशनी बनकर तैयार है। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिला लें।
 
विज्ञापन

7 of 9
पांचवा स्टेप
  • पांचवें स्टेप में आपने रखे हुए बेसन के घोल की बूंदी बनाने के लिए कढ़ाही में घी डालकर गर्म होने के लिए रखनी है। इसके अच्छी तरह गर्म हो जाने पर बूंदी बनाने की छलनी को घी के ऊपर रख दें और बेसन के घोल के 2 बड़े चम्मच इसके के ऊपर डालकर बूंदी छानते रहें।
 

8 of 9
छठा स्टेप
  • अब आपने छलनी को ऐसे हिलाना है जिससे घोल छलनी से होकर कढ़ाही में गिरें। इसको हल्का सा रंग बदलने और कुरकुरे होने तक ही तलना चाहिए।

 
विज्ञापन

9 of 9
सातंवा और आखिरी स्टेप
  • अब आप कढ़ाही से बूंदी निकाल लें और चाशनी में डालें। बूंदी को 1-2 मिनट के बाद चाशनी से निकाल लें। सातवें और आखिरी स्टेप में आपकी बूंदी तैयार है। अब आप बूंदी का भोग हनुमान जी को लगा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें