फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सी सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राय करें नारियल की ग्रेवी वाली भिंडी 

Sat, 12 Jun 2021 01:53 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भिंडी की सब्जी को कई तरह से बनाया जा सकता है। अलग-अलग तरह से बनाई गई भिंडी मुंह के स्वाद को भी बदल देती है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है क्योंकि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामानों की आवश्यकता नहीं होती है। 
विज्ञापन
इसबार अलग तरह से भिंडी पकाएं - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों में भिंडी आसानी से उपलब्ध होती है। भिंडी को पकाना भी बहुत आसान होता है और यह स्वाद में भी सभी को अच्छी लगती है। भिंडी को खा-खाकर यदि आप बोर हो चुके हैं तो इसबार अलग तरह से भिंडी पकाएं। भिंडी बनाने का जो नया तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं इसे भिंडी मप्पास कहा जाता है। यह तरीका केरल में बहुत प्रसिद्ध है। इसमें भिंडी को नारियल की ग्रेवी में बनाया जाता है। इसमें डलने वाली अदरक, लहसुन और कड़ी पत्ता स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत अच्छा है। आइए जानते हैं इस बनाने का सही तरीका। 

सामग्री-

लंबे टुकड़ों में कटी हुई भिंडी- 5 कप

तेल- 3 टेबल स्पून

अदरक बारीक कटा हुआ - 1चम्मच

लहसुन बारीक कटा हुआ- 1चम्मच

हरी मिर्च कटी हुई -3

बारीक कटा हुआ प्याज- 1

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

धनिया पाउडर- 1 चम्मच

हल्दी पाउडर- आधा चम्मच

कड़ी पत्ता

नमक स्वादानुसार

नारियल का दूध- 2 कप

विधि-

विज्ञापन

नॉन स्टिक कढ़ाई लें। उसमें तेल गर्म करें, अब भिंडी को डालकर मध्यम आंच पर हिलाते रहें। 10 मिनट तक पकाते रहें। अब भिंडी को निकाल लें। कढ़ाई में बचे हुए तेल में अदरक, लहसुन, कड़ी पत्ता और प्याज डालकर अच्छे से भुन लें। लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, भिंडी और नमक डालकर पका लें। अब इसमें नारियल का दूध डालकर अच्छे से मिला लें। 2 मिनट तक इसे पकाकर परोसें। 

विज्ञापन






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें