फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज 2018: घर पर बनी मलाई बर्फी से भाई का मुंह कराएं मीठा, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

Fri, 09 Nov 2018 08:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
malai barfi - फोटो : file photo
विज्ञापन
भैया दूज भाई-बहन के रिश्ते, उनके प्यार के बंधन का त्योहार है। क्यों न इस बार इस खास दिन भाई के लिए खुद मिठाई बनाकर उसे सरप्राइज दें। अब आप सोच रहे होंगे कौन इतनी मेहनत करेगा। तो आपको बता दें हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे घर में आप आसानी से बना सकती हैं और सबका दिल जीत सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर मलाई बर्फी बनाने की आसान रेसिपी...
विज्ञापन

malai barfi - फोटो : file photo
सामग्री
4 कप चूरा किया हुआ मावा
2 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप दूध
1/4 फिटकरी का पाउडर
1 कप शक्कर
पिस्ता और कटे हुए बादाम
विज्ञापन

- फोटो : file photo
मलाई बर्फी बनाने की विधि
मलाई बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और मावा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें पकाते समय इस मिश्रण को लगातार हिलाते रहें। अब इसमें फिटकरी पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिला लें। अब इसमें शक्कर डालें और कुछ देर तक पकाएं।

अब एक एल्युमिनियम के बॉक्स को ग्रीस करें और उस पर पिस्ता और कटे हुए बादाम को डालें। अब इस मिश्रण को बॉक्स से निकालें और पूरे दिन के लिए सेट होने के लिए छोड दें। अब इसके जमने के बाद छोटे- छोटे पीस में चाकू की मदद से काट लें। आपकी मलाई बर्फी बनकर तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें